क्रिकेट मैच में 6 गेंदों पर 6 छक्के के कारनामे में अब एक और प्लेयर शामिल हो गया हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और युवराज सिंह पहले ही ये बड़ा कारनाम करके दिखा चुके हैं।
‘टाइम्स शील्ड बी डिवीजन’ के मैच में वेस्टर्न रेलवे की ओर से खेलते हुए सागर मिश्रा ने आरसीएफ के खिलाफ यह विस्फोटक पारी खेली और उनके इस तूफान का शिकार हुए ऑफ स्पिनर तुषार कुमरे।
गौरतलब है कि शास्त्री ने 1985 में घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लेफ्ट आर्म स्पिनर तिलकराज की गेंद पर फिर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर युवी ने छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। अब इस लिस्ट में सागर मिश्रा भी शामिल हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment