बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आजकल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
अब बात करते है फिल्म दंगल के बाद आमिर की अपकमिंग फिल्म्स की। तो आपको बता दें कि आमिर की आगामी फिल्मों में हैं ‘Thugs Of Hindostan’. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड महानायक भी लीड रोले में होंगे। इसके अलावा आमिर फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी नजर आने वाले हैं।
अब आमिर की आगामी फिल्मो में एक और नयी फिल्म जुड़ गयी हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक आमिर जल्द ही एस्ट्रोनोट राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने वाले हैं। आमिर ने फिल्म का नाम भी डिसाइड कर लिया है, क्योंकि ये फिल्म एस्ट्रोनोट की लाइफ पर आधारित है तो इसलिए फिल्म का नाम ‘सारे जहां से अच्छा’ रखा गया है।

No comments:
Post a Comment