• December 14, 2016

    ATM की लाइन में लगे Suresh Raina के भाई का पुलिस से हुआ झगड़ा

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में 500 और 1000 के नोट बंदी फैसले का असर पूरे देश में पड़ा है फिर चाहे वह आम व्यक्ति हो या फ़िल्मी सितारा या कोई अन्य सेलिब्रिटी। हर कोई एटीएम और बैंक के बाहर पैसों के लेन-देन के लिए लाइन में खड़ा नजर आ रहा हैं।
    आपको बता दें कि नोटबंदी का असर इंडियन क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना के परिवार पर भी पड़ा हैं।  हाल ही में रैना के बड़े भाई को एटीएम की लाइन में लगा देखा गया।
    लेकिन इस दौरान उनका पुलिसकर्मी से झगड़ा हो गया। गाज़ियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 में एटीएम की लाइन में लगे रैना के बड़े भाई से पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनका गिरेबान पकड़ लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली गलोच की गयी।
    ओरियंटल बैंक में पहुचे सुरेश रैना के बड़े भाई भजन गायक नरेश रैना ने आरोप लगाया है कि बैंक एटीएम में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही थी।

    No comments:

    Post a Comment