• December 27, 2016

    ‘Band Baaja Baaraat’ के निर्देशक के साथ एक और फिल्म करेंगे Ranveer

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।
    रणवीर के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और शहीद कपूर भी लीड रोल में हैं। खबर है कि ‘पद्मावती’ के बाद रणवीर निर्देशक मनीष शर्मा के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं।
    गौरतलब है कि रणवीर मनीष शर्मा की निर्देशित फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आये थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट शाबित हुई थी। अब सुनने में आ रहा है कि मनीष एक नई फिल्म डायरेक्ट करने वाले है जिसमे रणवीर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। 

    No comments:

    Post a Comment