• December 03, 2016

    Bigg Boss 10: मनु पंजाबी हुए घर से अचानक बाहर, हुआ बड़ा हादसा

    ‘बिग बॉस 10’ के घर से बेहद बड़ी बात सामने आयी हैं। बता दें कि शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट मनु पंजाबी को अचानक घर छोड़कर जाना पड़ा है। इसका कारण है उनकी मां की अचानक डेथ बताया जा रहा हैं। हाल ही में ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई है।
    इस वजह से वह घर से बाहर हो रहे है। मनु पंजाबी ने बतौर कॉमनर पहले दिन ही ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री ली थी और वह विजेता की दृष्टि से एक मजबूत दावेदार हैं।
    लेकिन मां के निधन के चलते उन्हें यह घर अचानक छोड़ना पड़ा। अब देखना यह है कि वे दोबारा यहां आते हैं या नहीं?
    खबर तो यह भी है कि मनु के साथ-साथ ही अोम स्वामी भी ‘बिग बॉस 10’ के घर से बाहर हो रहे है। कहा जा रहे है कि उन पर दिल्ली कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। जिस कारण वह बाहर होंगे।

    No comments:

    Post a Comment