आपको बता दें कि भारतीय फिल्मों का एक बार फिर से पाक सिनेमाघरों में प्रदर्शन एक बार फिर से शुरू हो जायेगा। जीहां सही सुना आपने, पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन से पाबंदी हटा ली गयी हैं। और सोमवार से फिल्म का प्रदर्शन भी शुरू हो जायेगा।
गौरतलब है कि उरी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तानी वितरकों और सिनेमाघरों के मालिकों ने भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन रोक दिया था। अब यह पाबंदी हटा ली गयी हैं। फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैशी लाशरी ने शनिवार को कहा, भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन सोमवार से बहाल करने का निर्णय किया गया हैं।
सिनेमाघरों के मालिकों ने कहा कि भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर केवल अस्थायी रोक लगाई गयी थी। आट्रियम सिनेमा के नदीम मांडीवाला ने कहा, अस्थायी रोक के चलते जो फिल्में नहीं दिखाई जा सकी, सबसे पहले वे दिखाई जाएँगी। सबसे पहले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ दिखाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment