सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित क्राइम बेस्ड सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ के अभिनेता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया हैं।
क्राइम पेट्रोल में इंस्पेक्टर का रोल करने वाले कलाकार कमलेश पाण्डेय ने खुदकुशी कर ली है। बता दें कि कमलेश कटनी के रहने वाले थे। उनकी पत्नी, 15 साल की बेटी और 12 साल का बेटा कटनी में रहते हैं।
सुनने में आय है कि कमलेश पांडे अपने साढ़ू भाई की बेटी की शादी उनसे बिना पूछे तय किए जाने से काफी नाराज थे।
बीते सोमवार रात तकरीबन 1.30 बजे कमलेश पांडे नशे की हालत में अपने साढ़ू अंजनी चुतुर्वेदी के घर पहुंचे और उन्हें गालियां देने लगे और इसी दौरान उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि अंजनी चुतुर्वेदी ने अपनी बेटी की शादी जिस लड़के से तय की थी वो कमलेश पाण्डेय को पसंद नहीं था।


No comments:
Post a Comment