• December 23, 2016

    Deepika की फिल्म ‘XXX: The Return Of Xander Cage’ का नया पोस्टर रिलीज

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘XXX: The Return Of Xander Cage’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल आने वाली है। दीपिका ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
     यह दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म का पोस्टर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में फिल्म के सभी मुख्य किरदार विन डीजल, दीपिका पादुकोण, रुबी रोज और नीना डोबरेव नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते समय कैप्शन दिया है- यह वो टीम है जिसके साथ काम किया जाता है। जेंडर केज नए पोस्टर के साथ आपके सामने हाजिर है।
    डीजे कारुसो के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रिपल एक्स सीरीज की दूसरी फिल्म है। यह मूवी 20 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में आ रही है।

    Here’s The New Poster –


    No comments:

    Post a Comment