इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को कल बुधवार सुबह पैरो में दर्द सूजन और बुखार के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन फिलहाल उनकी तबियत में सुधार आया है। खुद दिलीप कुमार ने कहा है कि वह पहले से ठीक हैं। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बुधवार को बताया, ‘उनके दाएं पैर एम् सूजन आ गयी थी। हम उसकी पूरी जांच कराना चाहते थे। अब वह ठीक हो रहे हैं। इसमें परेशानी की कोई बात नहीं हैं।’
आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने भी खुद ट्विटर पर अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है और कुछ फोटो भी शेयर की हैं।




No comments:
Post a Comment