• December 22, 2016

    Govinda की अपकमिंग ‘Aagaya Hero’ का फर्स्ट लुक रिलीज

    बॉलीवुड फेमस अभिनेता गोविंदा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी हैं। गोविंदा ने अपनी नई फिल्म ‘आ गया हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी किया हैं।
    बता दें कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की घोषणा बीते बुधवार 21 दिसंबर को अपने बर्थडे पर की। गोविंदा ने अगली पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। गोविंदा ने लिखा ‘अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों से निवेदन करता हूं कि इस बात को आगे बढ़ाएं कि गोविंदा भी ट्विटर पर आ गए हैं। साथ ही मुझसे जुड़े भी।’
    साथ ही गोविंदा ने फिल्म  की रिलीज डेट भी बता दी हैं। ये फिल्म अगले वर्ष 24 फरवरी को सिनेंमाघरों में रिलीज होगी।

    Check Out: The First Look Of ‘Aagaya Hero’ –



    No comments:

    Post a Comment