• December 14, 2016

    उत्तराखंड में बना पहला International Cricket Stadium, इस दिन होगा लांच

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है और लॉन्चिंग के लिए भी तैयार हैं। जीहां उत्तराखंड का पहला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 16 दिसंबर को किया जायेगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत इसका लोकार्पण करेंगे।
    खबर तो यह भी है कि इस स्टेडियम पर पहला  मैच रणजी टीम खेलगी।  इस उत्तरप्रदेश की टीम में इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना, पियूष चावला, प्रवीण कुमार जैसे कई महान क्रिकेटर शामिल हैं। रणजी टीम को स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में भी आमंत्रित किया गया हैं।
    इस स्टेडियम पर भी अब से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे। लोकार्पण के दौरान ही 2018 में प्रस्तावित नेशनल गेम्स का शुभंकर व लोगो भी लांच किया जाएगा।
    आपको यह भी बता दें कि हल्द्वानी का स्टेडियम भी लगभग तैयार हो चुका है। जिसका लोकार्पण 18 दिसंबर को किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment