• December 13, 2016

    Jacqueline के साथ फिल्म में काम करेंगे Sushant Singh Rajput

    खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत साथ में एक नयी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। वह डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं।
    गौरतलब है कि सुशांत इस वर्ष इंडियन क्रिकेट वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में बतौर लीड रोल में नजर आये थे। और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग  को काफी सराहना मिली थी।
    आपको बता दें कि तरुण मनसुखानी ने फिल्म ‘दोस्ताना’ का निर्देशन किया था और उन्होंने फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ और फिल्म ‘कुछ कुछ होता हैं’ में बतौर असिस्टेन्ट डायरेक्टर काम किया हैं।

    No comments:

    Post a Comment