देशभर में ‘अम्मा’ के नाम से लोकप्रिय तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद पूरे देश दुःख की लहर छा गयी है और साथ ही पूरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम छाया हुआ हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, ए. आर. रहमान जैसे कई फ़िल्मी सितारों ने जयललिता के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रधांजलि दी हैं।
बता दें कि जयललिता पिछले २२ सितंबर से अस्पताल में भर्ती थी और सोमवार की रात हार्ट अटैक से उनका देहांत हो गया। वह ६८ साल की थी। उनके निधन पर अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘जयललिता जी किसी राज्य की इकलौती मुख्यमंत्री है जिन्होंने भारतीय सिनेमा के 100 साल पर जश्न मनाया। बहुत लोकप्रिय। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक ताकतवर महिला थी।
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेद्र ने ट्वीट किया, ‘मैं उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। 1968 में हमने फिल्म ‘इज्जत’ में साथ काम किया था। हमने कुल्लू-मनाली में करीब आधे महीने तक साथ साथ काम किया। वह अच्छा समय था, वह काफी आकर्षक और विनम्र थी। वह अक्सर मेरे लिए दक्षिण भारतीय व्यंजन पकाती थी। वह एक महान इंसान थी।’
गौरतलब है कि राजनीति में आने से पहले जयललिता एक्ट्रेस हुआ करती थीं। जयललिता ने अपने फ़िल्मी करियर में 130 फ़िल्में की हैं। 1961 में अंग्रेजी फिल्म ‘Episite’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली जयललिता 1980 तक लगातार साउथ इंडस्ट्री पर राज करती रही हैं।
तमिल सिनेमा में स्कर्ट पहनने की शुरुआत जयललिता ने ही की थी। खास बात यह है कि उनकी पहली फिल्म को एडल्ट (A) सर्टिफिकेट मिला था और उससे भी दिलचस्प है कि वे खुद इस फिल्म को नहीं देख पाई थीं। इसका कारण था उनका टीनएजर होना।
Take A Look On Some Tweets Of Bollywood Stars –
An epic life merges with Almighty. Such overwhelming display of love. God bless your soul #jayalalithaa ji
Rest in Peace #Jayalalithaa ji .. The state has lost a great leader, and the people, their #Amma
May ur soul rest in peace #AMMA #jayalalithaa The#IronLady of Indian politics ! India has lost a great leader! Gone to soon :( #ammaforever
Few Can Match Her Grit! Epitome Of Beauty & Brains. Deeply Regret That I Never Got The Opportunity To Meet Her!!! #myAMMA #Jayalalithaa![]()







No comments:
Post a Comment