• December 19, 2016

    रिलीज हुआ ‘Jolly LLB 2’ का धमाकेदार ट्रेलर…Watch!

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेडे फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
     फिल्म का ट्रेलर दमदार और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर हैं। ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स ऐसे भी है जो आप अक्सर सुनते हैं जैसे ‘क्या आप बता सकते हैं कि सलमान खान की शादी कब होगी?’,
    ट्रेलर ट्वीट करते हुए अक्षय ने लिखा है- जॉली आ गया है और लड़ेगा उसका सबसे बड़ा केस.इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट हुमा कुरैशी हैं।
    आपको बता दें कि ये फिल्म सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। ‘जॉली एलएलबी 2’ 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Watch the Official Trailer of ‘Jolly LLB 2’ –

    No comments:

    Post a Comment