बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर्स के बाद अब जल्द ही ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं। अक्षय ने ट्रेलर रिलीज डेट इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। ‘जॉली एलएलबी 2’ का ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में अक्षय वकील के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आएंगी। फर्स्ट लुक में अक्षय मूंछो और माथे पर एक लाल टीके के साथ वकील की पोशाक पहने हुए दिख रहे थे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी।
‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय के साथ सौरव शुक्ला और अनू कपूर अहम किरदार में है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई अदालत पर बनी कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल हैं।

No comments:
Post a Comment