• December 09, 2016

    Priyanka को पीछे छोड़ Deepika बनी एशिया की सबसे ‘Sexy’ महिला

    Sexiest Asian Woman
    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गयी हैं। आपको बता दें कि यह खिताब हर साल ब्रिटेन स्थित न्यूज़ पेपर ईस्टर्न आई द्धारा दिया जाता हैं। दीपिका ने पहली बार यह खिताब जीता हैं।
    खिताब जीतने के बाद दीपिका ने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं हैं। लोगो के लिए सेक्सी का मतलब अलग अलग होता हैं। जिसके साथ आप सहज है वही सेक्सी हैं। आत्मविश्वास सेक्सी  हैं। मासूमियत और सौम्यता सेक्सी हैं।
    गौरतलब है कि पिछले दो वर्षो से यह खिताब प्रियंका चोपड़ा के नाम रहा लेकिन इस बार प्रियंका दूसरे स्थान पर रही और ये खिताब दीपिका ने हासिल कर लिया हैं। बता दें कि पहले बार एक्ट्रेस आलिया भट्ट टॉप 10 अभिनेत्रियों में शामिल हुई। वह इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर रही। जबकि तीसरा स्थान सीरियल जमाई राजा में किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा को मिला।
    सनाया ईरानी (छटवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौवें) और गौहर खान (10वें) स्थान पर रही।
    आपको बता दें कि दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डिजल के साथ अपकमिंग मूवी xXx: The Return Of XanderCage’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म पद्मावती में भी नजर आएँगी।

    No comments:

    Post a Comment