• December 07, 2016

    दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘Raees’ का Trailer

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में शाहरुख के दमदार डॉयलॉग है। शाहरुख ने यह ट्रेलर अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।
    फिल्म में शाहरुख़ एक बनिए के किरदार में हैं जो शराब का कारोबार करता है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो गया हैं। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री माहिरा खान लीड रोल में हैं। फिल्म में बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन का एक आइटम सांग भी हैं। 
    गौरतलब है कि पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई हैं इसलिए इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें हैं।
    ‘रईस’ अगले साल 2017 में 25 जनवरी को रिलीज होगी।

    Watch the Official Trailer of “Raees” –

    No comments:

    Post a Comment