बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कल मां बन गईं है। उन्होंने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है। उनके बेटे की पहली तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो गई है।
करीना के माँ बनते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयाँ दी। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने सबसे पहले ट्वीट कर करीना कपूर को उनके मां बनने की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी बेबो को लड़का हुआ है. मैं बहुत खुश हूं।’
उसके बाद करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्हें मौसी बनने पर गर्व है।
Congratulations to Kareena and Saif! They have a sunny boy. Both mother and baby doing well. Thank you for all your wishes,will pass it on!



No comments:
Post a Comment