• December 06, 2016

    Salman-Shahrukh ने साथ में होस्ट किया Award Function, खूब की मस्ती, देखिये…

    बता दें कि स्टार प्लस स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार रात को हुआ। इस अवॉर्ड्स फंक्शन में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान सहित बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे नज़र आए।
    ये समारोह इसलिए भी बहुत खास रहा क्योंकि काफी समय बाद इस समारोह को शाहरुख़ खान और सलमान खान ने साथ में होस्ट किया। सलमान और शाहरुख एक-साथ रेड कार्पेट पर भी नजर आए। ये तस्वीरें काफी दिलचस्प दिखी जिसमें सलमान शाहरुख ने एक दूसरे को ब्लेजर पहनाया। इस समारोह के दौरान शाहरुख और सलमान दोनों ने खूब मस्ती की और साथ में डांस भी किया।
    दोनों ने साथ-साथ स्टेज पर करन-अर्जुन फिल्म का क्लिप भी देखा। दोनों एक साथ मंच पर थिरकते भी नजर आए। शाहरूख ने इस दौरान सलमान की शादी ना होने पर भी मजाक उड़ाया और कहा कि वो 2042 में बाप बनेंगे।
    गौरतलब है कि इससे पहले सलमान और शाहरुख़ साथ में बिग बॉस के शो में नजर आये थे जब शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के लिए वह पहुँचे थे।
    Watch Pics:







    No comments:

    Post a Comment