• December 12, 2016

    Shraddha और Aditya की फिल्म ‘OK Jaanu’ का Trailer रिलीज

    सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी 2’ के स्टार्स श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘ओके जानू’का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। आपको बता दें कि ‘ओके जानू’ तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ की रीमेक हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
    ये फिल्म शाद अली के निर्देशन में बनी हैं और इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म अगले साल 13 जनवरीको रिलीज होगी। गौरतलब है कि आदित्य और श्रद्धा ने फिल्म ‘आशिकी 2’ में साथ अभिनय किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस रोमांटिक जोड़ी को दर्शको की भी खूब सरहाना मिली थी।
    और अब एक बार फिर से ये रोमांटिक जोड़ी फिल्म ‘ओके जानू’ में देखने को मिलेगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Watch the Official Trailer of ‘OK Jaanu’ –

    No comments:

    Post a Comment