• December 31, 2016

    जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से सगाई करेंगी Sonakshi Sinha

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से अपने लव अफेयर की खबरों को लेकर चर्चाओ में आ गयी हैं। सुनने में आ रहा है कि सोनाक्षी अगले साल फरवरी तक अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से सगाई कर सकती हैं।
    काफी समय से सोनाक्षी और बंटी की डेटिंग की खबरें आ रही है। कई बार बंटी को सोनाक्षी की फैमिली के साथ देखा गया है। लेकिन खबर तो यह भी है कि सोनाक्षी की फैमिली को बंटी और  सोनाक्षी की रिलेशनशिप पसंद नही हैं।
    आपको बता दें कि बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं। बंटी इससे पहले कथित तौर पर सुष्मित सेन, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया को डेट कर चुके हैं।

    No comments:

    Post a Comment