• December 21, 2016

    ‘हीरो’ के बाद Sooraj Pancholi को मिली दूसरी फिल्म

    आदित्य पंचोली के बेटे बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली के सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब एक लंबे समय बाद सूरज को एक और नयी फिल्म मिल गयी हैं जिसमे वे बतौर लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
    खबर है कि इस फिल्म को डायरेक्टर फारुख कबीर डायरेक्ट करेंगे। फारुख ने 2010 में पहली फिल्म ‘अल्लाह के बंदे’ बनायी थी जिसमे नसीरुद्दीन शाह और शरमन जोशी नजर आये थे।
    खबर है कि अब फारुख, सूरज पंचोली के साथ फिल्म करने जा रहे है और इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष फरवरी में शुरू होगी। सुनने में आया था कि सूरज को हाल ही में कई फिल्मे ऑफर हुई थी जिसमे से उन्होंने फारुख कबीर की फिल्म के लिए हां कर दी हैं।

    No comments:

    Post a Comment