बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया कि उन्हें सलमान के फैंस की आलोचनाएं सहनी पड़ी।
आपको बता दें कि ट्विंकल अक्सर अपने ब्लॉग ‘फनी बोन्स’ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। और एक बार फिर वह अपने एक फनी ट्वीट को लेकर चर्चाओ में आ गयी हैं।
इस बार ट्विंकल ने अपने ब्लॉग पर सलमान की शादी को लेकर मजाक बनाया हैं। लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद ही सलमान के फैंस ने ट्विंकल की क्लास लगा दी।
ट्विंकल ने लिखा, ‘हिंदुस्तान के सबसे ओलडेस्ट लेकिन एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में माहिर हैं, उनके लिए खुबसूरत, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकता। धर्म की कोई दिक्कत नहीं। संपर्क करें-Sultan@Bhaijaan.com’

No comments:
Post a Comment