• December 03, 2016

    Yuvraj के बाद अब Ishant ने दिया पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण

    क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के बाद अब एक और खिलाड़ी घोड़ी चढ़ने जा रहा हैं। बता दें कि युवराज के बाद अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
    बता दें कि इशांत शर्मा इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ 9 दिसंबर को शादी करेंगे। इशांत शुक्रवार को अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलने पहुंचे।
    गौरतलब है कि इशांत शर्मा गत 19 जून को प्रतिमा के साथ सगाई के बंधन में बंधे थे। प्रतिमा मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है। वे पांच बहनें हैं जिनके नाम प्रशांती सिंह, दिव्या सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह और प्रतिमा है।
    प्रतिमा दिल्ली विश्वविद्यालय टीम की पूर्व कप्तान भी रह चुकी हैं और उन्होंने 2010 के एशियन खेलों में भी हिस्सा लिया है। ईशांत और प्रतिमा पहली बार डीडीए बॉस्केट बॉल ग्राउंड मिले थे जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।बता दें कि युवराज सिंह ने भी 30 नबंवर को हेजल कीच के साथ शादी की।

    No comments:

    Post a Comment