• January 10, 2017

    अमेरिकी राजदूत ने Amitabh Bachchan को किया सम्मानित

    हाल ही में अमेरिकी दूतावास ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया हैं। दरअसल उन्हें गंभीर बीमारी टीबी से मुकाबले के लिए भारत और अमेरिका के संयुक्त अभियान में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया हैं।
    बीते रविवार को अमेरिका के राजदूत रिचर्ड आर वर्मा ने अमिताभ को इस पुरूस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें कि खुद बिग बी भी सी गंभीर बिमारी का सामना कर चुके हैं और साथ ही वह इसके खिलाफ चलाये गए अभियान के ब्रांड अंबेसडर हैं।
    रिचर्ड आर वर्मा ने बिग बी को पुरुस्कृत करते हुए कहा, ‘मैं श्रीमान बच्चन को उनके समर्पण और टीबी को मात देने में अपने अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद कहता हूँ। ‘
    अब बात करें बिग बी की आने वाली फिल्मो की तो उनकी आगामी फिल्मो में ‘Sarkar 3’ और ‘Thugs Of Hindostan’ शामिल हैं।

    No comments:

    Post a Comment