• January 19, 2017

    मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh ने गुपचुप की सगाई


    ‘कॉमेडी नाईट बचाओ’ में नजर आने वाली पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने गुपचुप सगाई कर ली हैं। बता दें कि भारती अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बचिया से शादी करने जा रही हैं। बीते रविवार मुंबई के एक पॉपुलर रेस्त्रां में भारती और हर्ष की रोका सेरेमनी हुई।
    आपको बता दें कि भारती की सगाई का ये फंक्शन बहुत निजी इसमें केवर उनके कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। अापको बता दें कि रोका सेरेमनी में पहुंचे एक गेस्ट के मुताबिक, “रोका सेरेमनी और पार्टी अंधेरी, मुंबई के एक रेस्त्रां में हुई थी।”
    खबर है कि सगाई की तैयारियां बेहद जल्दबाजी में हुई थी। यह लास्ट मिनट का डिसीजन था, क्योंकि सारी तैयारियां रातोंरात की गई थी। भारती ने सेरेमनी में कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और प्रोड्यूसर विपुल शाह सहित चुनिंदा फ्रेंड्स को ही यहां इनवाइट किया था।

    No comments:

    Post a Comment