• January 02, 2017

    ‘Bigg Boss 10’ – Gaurav और Bani की दोस्ती का हुआ The End

    कल बिग बॉस 10 के घर में गौरव चोपड़ा और बानी जज की दोस्ती का सफर खत्म हो गया क्योंकि कल गौरव घर से बेघर हो गए। घर से बेघर होने के लिए मोनालिसा, गौरव और बानी नॉमिनेट हुए थे।
    गौरव के घर से बेघर होने वाला मूमेंट सबके लिए काफी चौंका देने वाला और इमोशनल था। रोहन का इमोशनल हो गए और रो पड़े।
    कल हुए वीकेंड के वार में सलमान ने ओमजी की भी खूब क्लास लगाई और उन्हें खरीखोटी सुनाई।  कल सलमान ओमजी से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि आज से उनका और ओमजी का कट।
    आपको बता दें कि जल्द ही शो का फाइनल होने वाला है। इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिसके तहत घरवालो को दो दो की जोड़ी में आपसी सहमति से एक को नॉमिनेट करना हैं।

    No comments:

    Post a Comment