• January 31, 2017

    ‘Golmaal Again’ में नजर आएंगी Tabu

    आपको बता दें कि मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट ‘गोलमाल’ सीरिज की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। एक बार फिर अजय देवगन और रोहित की हिट जोड़ी साथ काम करेगी।
    इस फिल्म से हाल ही में तब्बू को जोड़ा गया है। तब्बू का इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल है। तब्बू की छवि गंभीर अभिनेत्री की है जबकि गोलमाल सीरिज की फिल्में हास्य से भरपूर होती है। ऐसे में तब्बू को फिल्म से जोड़ा जाना हैरान कर देने वाला है।
    फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तब्बू को अजय देवगन के कहने पर लिया गया है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम कर चुके हैं। रोहित ने जब अजय को बताया कि उन्हें ऐसी हीरोइन चाहिए तो दमदार एक्ट्रेस हो।
    रोहित को अजय ने तब्बू का नाम सुझाया। जब यह ऑफर तब्बू तक पहुंचा तो वे बेहद खुश हुईं। उनका कहना है कि अजय के साथ एक बार फिर काम करने में उन्हें खुशी होगी। साथ ही वे ‘गोलमाल’ सीरिज की प्रशंसक हैं।

    No comments:

    Post a Comment