• January 20, 2017

    अवार्ड न मिलने पर गुस्से से भड़के Harshvardhan Kapoor

    2016 में रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई फिल्म ‘मिर्जिया’ से डेब्यू करने वाले बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्द्धन कपूर को अभी तक दो बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिल चुके हैं लेकिन वह फिल्म फेयर से अवार्ड मिलने की उम्मीद में थे।
    बता दें कि हर्षवर्धन कपूर, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के भाई और अनिल कपूर के बेटे हैं। हर्षवर्धन ने फिल्म फेयर पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जाहिर की हैं।
    फिल्म फेयर ने इस वर्ष इस साल बेष डेब्यू अवार्ड फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले जाने-माने अभिनेता दिलजीत दोसांझ को दिया हैं। इससे हर्षवर्धन नाराज है।
    उन्होंने सवाल उठाया है कि यह कैसे हो सकता है कि एक एक्टर जो दूसरी भाषा में 10 फिल्में कर चुका हैं, उसे बेस्ट डेब्यू का खिताब कैसे दिया जा रहा हैं।
    हर्षवर्धन ने एक दमदार तर्क देते हुए कहा अगर कल को हॉलीवुड स्टार डीकैप्रियो बॉलीवुड फिल्म करेंगे तो क्या वह भी बेस्ट डेब्यू अवार्ड के हकदार होंगे।

    No comments:

    Post a Comment