• January 16, 2017

    India VS England: कोहली और जाधव की पारी से जीता पहला वनडे

    India vs England – कल खेले इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीत हासिल कर ली। बता दें कि टीम इंडिया को 351 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन कोहली के 122 और जाधव की 120 रन की पारी और हार्दिक पांड्या के 40 रनों की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।
    मैच के बाद विराट कोहली ने केदार जाधव की ‘बेजोड़’ शतकीय पारी के लिये जमकर तारीफ की। कोहली ने कहा, ‘उसमें विशिष्ट योग्यता है और मैं चाहता हूं कि वह खुलकर सामने आये। उसे बधाई।’
    बता दें कि इस मैच में जाधव का परिवार भी मौजूद था। जाधव ने कहा, ‘यह सुखद अहसास है कि मैंने देश के लिये मैच जीता। वह भी अपने घरेलू मैदान पर अपने परिजनों के सामने, मेरी मां, पिताजी, पत्नी और बेटी यहां आए हैं।’

    No comments:

    Post a Comment