मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा कॉमेडी और एक्टिंग के बाद अब फिल्म प्रोड्यूस करने में अपना हाथ आजमा रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा अब प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। दरअसल वह अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ को खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने खुद पाने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और कपिल के फैंस ‘किस किस से प्यार करूँ’ के बाद अब इस नयी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की। कपिल ने ट्वीट किया, ‘बतौर निर्माता मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म..’फिरंगी’..जल्द आ रही है..आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।’
आपको बता दें कि फिल्म फिरंगी में कपिल के साथ अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में नजर आयी एक्ट्रेस इशिता दत्ता लीड रोल निभाती नजर आएँगी।


No comments:
Post a Comment