गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का 6 जनवरी शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था। वो 66 साल के थे। अपनी मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर आ गयी।
आपको बता दें कि ओम पुरी की आखिरी फिल्म सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ है। जैसे ही ओमपुरी का निधन हुआ फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने एक भावुक संदेश के जरिए इस बात की घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ओमपुरी की अंतिम फिल्म होगी।
कबीर ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ओम जी अभी कुछ दिनों पहले तक आप हमारे साथ सेट पर हंस रहे थे। हमने एक शानदार और गर्मजोशी से भरा इंसान खोया है। मैं वो पल हमेशा याद रखूंगा जब आप मुझे गले से लगाते थे। आप बेस्ट थे।’


No comments:
Post a Comment