• January 11, 2017

    Om Puri की मौत की वजह ‘हार्ट अटैक’ नहीं, हुआ बड़ा चौंका देने वाला खुलासा

    गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का 6 जनवरी शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था। वो 66 साल के थे। लेकिन उनकी मौत का रहस्य सुर्ख़ियों में बना हुआ है और उनकी मौत की पुलिस जांच भी कर रही हैं। ताजा खबरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई हैं।
    खबर है कि उनके सिर में एक गंभीर और गहरी चोट आयी जिससे उनका ज्यादा खून बह गया और उनकी मौत हो गयी। मेडिकल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर इस चोट के बाद तुरत उनका उपचार हो जाता तो उनकी जिंदगी बच जाती।
    मुम्बई पुलिस भी इस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को मिली प्रोविजनल रिपोर्ट में ओम पुरी की मौत की वजह का कोई जिक्र नहीं हैं। पुलिस को मिली प्रोविजनल रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम पुरी के सिर में डेढ़ इंच गहरा और चार इंच सेंटीमीटर लंबा जख्म हो गया था।

    No comments:

    Post a Comment