• January 13, 2017

    Om Puri की पत्नी ने किया मौत से पहले की रात का खुलासा

    गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का 6 जनवरी शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था। वो 66 साल के थे। लेकिन उनकी मौत का रहस्य सुर्ख़ियों में बना हुआ है
    हाल ही में उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी सामने आयी थी जिसमे उनकी मौत को लेकर आश्चर्यजनक ट्विस्ट आ गया था।  उस रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई हैं। अब उनकी पत्नी नंदिता पुरी ने ओम पूरी की मौत से पहले की रात के बारे में जो हुआ उसका खुलासा किया हैं।
    नंदिता ने कहा, ‘हम पंकज कपूर की बेटी सना और पाहवा के बेटे मयंक की सगाई में जाने वाले थे। इससे पहले की हम वहां जाते, ओम मेरे घर आए और मेरी मां से कहा, ‘क्या बुढ़िया, क्यों सड़ रही है यहां, तू भी मेरे साथ स्वर्ग चल।’ ओम ने हमें दोबारा बुलाते हुए कहा कि तुम और इशान जल्दी आ जाओ। लेकिन जब वो बार-बार बुला रहे थे तो मैंने उनसे कहा कि हम उनसे बाद में मिलेंगे, बहुत देर हो गई है, हम तुमसे कल मिलेंगे।
    बता दें कि इशान ओम पुरी के साथ 8,9 और 10 जनवरी को ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग के लिए जाने वाला था और इसके बाद दोनों वहां से खंडाला जाने वाले थे।

    No comments:

    Post a Comment