• January 31, 2017

    करणी सेना ने की फिल्म ‘Padmavati’ का नाम बदलने की मांग

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। उनके और उनकी टीम के साथ जयपुर के जयगढ़ किले में बदसलूकी की गयी। प्रदर्शनकारियों ने संजय लीला भंसाली के थप्पड़ मार दिया और उनके साथ मारपीट की उनके बाल नोचे।
     बता दें कि उनकी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर ये विवाद हुआ हैं। फिल्म में रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने भंसाली के साथ बुरा व्यवहार किया। राजपूत समाज की संस्था करणी सेना ये आरोप लगाया है कि फिल्म ‘पद्मावती’ में तथ्यों से छेड़छाड़ की गयी हैं और इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
    अब आपको बता दें कि करणी सेना ने फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम बदलने की मांग की हैं। वहीँ भंसाली प्रोडक्शन ने सफाई दी है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कोई रोमांटिक सीन या ड्रीम सीक्वेंस नहीं हैं।
    करणी सेना के पदाधिकारी महिपाल सिंह ने फिल्म का नाम बदलने की नई शर्त रखी हैं। आपको बता दें कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ सोभा संत भी संवाददाता सम्मलेन में मौजूद थी। बता दें कि केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं उद्दम राज्य मंत्री गिरिराज ने भी करणी सेना द्धारा पद्मावती फिल्म के विरोध का समर्थन किया हैं।

    No comments:

    Post a Comment