• January 06, 2017

    Prabhas ने की ‘Baahubali 2’ की शूटिंग पूरी, Raees के साथ रिलीज होगा Teaser

    ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ फेम मशहूर अभिनेता प्रभास ने आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं।  गौरतलब है कि बाहुबली की अपार सफलता के बाद फैंस सीक्वल फिल्म ‘बाहुबली 2’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन हाल ही में खबर आयी हैं इसका टीजर शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म ‘रईस’ की रिलीज के साथ ही जारी कर दिया जायेगा।
    ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं और खबर है कि रईस की रिलीज के साथ ही बाहुबली 2 का टीज़र रिलीज हो जायेगा। गौरतलब है कि बाहुबली 2 से प्रभास और अभिनेता राणा दग्गुबाती दोनों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं और जल्द ही अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जायेगा।

    No comments:

    Post a Comment