• January 03, 2017

    Priyanka Chopra की फिल्म ‘Baywatch’ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू के लिए तैयार हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड मूवी ‘बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये ट्रेलर अंग्रेजी में रिलीज हुए ट्रेलर जैसा ही है इसमें कोई बदलाव नहीँ हैं।
    गौरतलब है कि रिलीज हुए ट्रेलर में प्रियंका की सिर्फ एक झलक नजर आयी है जिससे उनके फैंस काफी दुखी हैं। वो फिल्म के ट्रेलर में केवल एक सेकेंड के लिए ही नजर आयी हैं।
    इस बात पर ड्वेन जॉनसन ने सफाई दी। ड्वेन ने ट्विटर पर लिखा- ‘हमारे सभी चाहने वालों और भारत में प्रेस के दोस्तों, प्रियंका चोपड़ा बेवॉच में सब पर भारी हैं। मेरे प्लान का यक़ीन करो।
    ‘बेवॉच की रिलीज डेट भी 19 मई 2017 से बढ़ाकर 26 मई कर दी गई है खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगी।

    Watch the official Hindi Trailer of ‘Baywatch’ –

    No comments:

    Post a Comment