• January 23, 2017

    Salman Khan और Shahrukh Khan की माँ बनी Sunny Leone

    मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 10’ के शो पर कल टेलीकास्ट हुए वीकेंड के वार में शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए पहुँचे। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेन्ट्स के साथ खूब मस्ती की और उनसे कुछ मजेदार टास्क भी करवाये।
    कल शो में बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन भी पहुँची। उन्होंने फिल्म ‘रईस’ के चर्चित सांग ‘लैला ओ लैला’ गाने पर डांस कर धमाकेदार एंट्री मारी।
    बिग बॉस के मंच पर बॉलीवुड के करण-अर्जुन की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखी। सलमान और शाहरुख ने इस मौके पर सनी लियोनी के सामने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने ने कहा, ‘हम दोनों सनी का बेटा बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सनी हमारी मां बने।’
    दरअसल, बिग बॉस में सलमान और शाहरुख फिल्म ‘दीवार’ का एक सीन एक्ट कर रहें थे। जिसमें सलमान और शाहरुख ने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की एक्टिंग की। इस सीन के बाद दोनों ने सनी के साथ मजाक करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सनी फिल्म में कभी हमारी मां बने।






    No comments:

    Post a Comment