• January 11, 2017

    ‘ताजनगरी’ आगरा में होगी Sanjay Dutt की फिल्म ‘Bhoomi’ की शूटिंग

    अवैध हथियार रखने के मामले में जेल की लंबी सजा काट चुके अभिनेता संजय दत्त अब जेल से रिहा होने एक बाद एक बार फिर से अपनी फ़िल्मी पर्दे पर जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं।
    बता दें कि वह फिल्म ‘भूमि’ से कमबैक करने जा रहे हैं। संजय दत्त ने फिल्म ‘भूमि’ साइन की हैं। इस फिल्म का मुहूर्त शॉट ताजमहल के साये में फिल्माने की तैयारी हैं। इस पल का गवाह बनने के लिए संजय दत्त यहाँ अपने पूरे परिवार के साथ पहुचेंगे।
    इस फिल्म के निर्माता उमंग कुमार है और फिल्म की शूटिंग 29 जनवरी से आगरा ने शुरू होगी। सुनने में आया है कि फिल्म की यूनिट टीम आगरा में शूटिंग के लिए अनुमति लेने में जुटी हुई हैं।

    No comments:

    Post a Comment