• January 28, 2017

    जयपुर में Sanjay Leela Bhansali के साथ हुई मारपीट, लोगों ने जड़े थप्पड़

    मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि हाल ही में भंसाली और उनकी टीम के साथ जयपुर के जयगढ़ किले में बदसलूकी की गयी।
    बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने संजय लीला भंसाली के थप्पड़ मार दिया और उनके साथ मारपीट की उनके बाल नोचे। बता दें कि उनकी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर ये विवाद हुआ हैं। फिल्म में रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने भंसाली के साथ बुरा व्यवहार किया।
    इस वजह से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। बता दें कि पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया हैं। और इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की गयी हैं।
    राजपूत समाज की संस्था करणी सेना ये आरोप लगाया है कि फिल्म ‘पद्मावती’ में तथ्यों से छेड़छाड़ की गयी हैं और इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
    फिलहाल आपको बता दें कि ‘पद्मावती’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता सैफ अली  खान और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।


    No comments:

    Post a Comment