• January 26, 2017

    Virat Kohli सहित इन खिलाड़ियों को मिलेगा Padma Shri

    पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलु और भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शेखर नाइक को इस वर्ष पदमश्री अवार्ड से नवाज जाएगा। इस सम्मान के लिए इस वर्ष 8 खिलाड़ियों को चयनित  किया गया हैं।
    आपको बता दें कि मरियप्पन ने रियो पैरालंपिक में ऊँची कूद का स्वर्ण जीता था जबकि कर्नाटक के शेखर ने अपनी कप्तानी में भारतीय द्रष्टिबाधित टीम को विश्वकप दिलाया था।
    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली को भी इस सम्मान से नवाजा जायेगा। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक और रियो में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा।
    रियो पैरालंपिक खेलों की शॉटपुट इवेंट में रजत जीतने वाली दिल्ली की दीप मलिक के साथ डिस्कस थ्रो के लिए विकास गौड़ा और हॉकी के लिए अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को भी इस अवार्ड से नवाजा जायेगा। 
    सम्मानित होने वाले 8 खिलाड़ी – विराट कोहली, पीआर श्रीजेश, दीप मलिक, विकास गौड़ा, साक्षी मलिक, दीपा करमाकर, मरियप्पन थंगावेलु, शेखर नाइक

    No comments:

    Post a Comment