• January 20, 2017

    Yuvraj-Dhoni के शतकों से टीम इंडिया की रोमांचित जीत

    कल गुरूवार को कटक में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की रोमांचित जीत हुई है और साथ ही टीम ने अब सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं। भारत ने इंग्लण्ड को 15 रनों से हरा दिया। कल भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और धोनी दोनों ने शानदार शतकीय पारी खेल दर्शकों का दिल जीत लिया।
    कल के मैच में युवराज सिंह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। उन्होंने 127 गेंदों पर 150 रन ठोके। जिसमे 21 चौके और 3 छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 122 गेंदों पर 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमे उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े।
    आपको बता दें कि युवराज सिंह ने 6 वर्ष बाद वनडे में शतक लगाया हैं। वनडे में युवी का ये 14वां और धोनी का 10वां शतक हैं। धोनी ने कप्तानी छोड़ने के बाद पहली शतकीय पारी खेली हैं।
    भारत ने आखिरी 10 ओवरों में 120 रन लिए और इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। धोनी और युराज ने चौथे विकेट पर रिकॉर्ड 256 रन की साझेदारी की। भारत ने छह विकेट पर 381 रन बनाये थे और इंग्लैंड को 382 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन इंग्लैंड 8 विकेट पर 366 रन ही बना सका।

    No comments:

    Post a Comment