• February 25, 2017

    Dhanush पर हुआ मामला दर्ज, High Court ने दिए पेशी के आदेश

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत के दामाद अभिनेता धनुष इन दिनों के अजीब और चौंका देने वाले मामले में फंस गए हैं।  दरअसल एक दंपती ने धनुष पर अपने बेटे होने का दावा पेश किया हैं।
    अब इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने धनुष को 28 फरवरी से पहले कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया हैं। जस्टिस जी चोक्कलिंगम की पीठ ने धनुष के पिता होने का दावा कर रहे काथीरेसन की याचिका पर धनुष को इस सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया गया हैं। 
    28 फरवरी को कोर्ट के समक्ष पेश होकर अपने व्यक्तिगत पहचान चिह्न को सत्यापित कराने को कहा हैं। अपने जवाब में कथिरेसन ने कहा कि अभिनेता के पहचान चिन्हों को विरूपित किये जाने की आशंका हैं।

    No comments:

    Post a Comment