आज भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक मैच होने वाला हैं। आज बुधवार 1 फरवरी को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और इस सीरीज का अंतिम टी-20 मैच खेलने उतरेगी। आज दोनों टीमो के बीच आर-पर की जंग होने वाली हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडियन ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 4-0 से कब्ज़ा किया था। और वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी और भारतीय टीम की नजर आज इस सीरीज का चैंपियन बनने पर होगी।
टीम इंडिया ने कानपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हार गयी थी और नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह की बदौलत टीम ने 5 रन से जीत हासिल की थी।

No comments:
Post a Comment