• February 20, 2017

    दिग्गज अभिनेत्री Farida Jalal का नहीं हुआ निधन

    आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के मौत की अफवाह सोशल मीडिया खूब वायरल हुई है लेकिन आपको बता दें कि ये खबर सिर्फ अफवाह है फरीदा जलाल का निधन नहीं हुआ बल्कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
    जब फरीदा जी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल तंदरुस्त हूं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैलाता है। पहले तो मुझे इस पर बहुत हंसी आई लेकिन पिछले आधे घंटे से मेरा फोन लगातार बज रहा है। सब मुझसे एक ही प्रश्न पूछ रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment