• February 04, 2017

    IPL 2017 Season 10: नीलामी 20 फरवरी को, टूर्नामेंट 5 अप्रैल से

    IPL 2017 (Season 10) दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल के दसवें सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा हैं। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 20 फरवरी को बंगलूर में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि अधिकतम 76 खिलाड़ियो पर बोली लगाई जायेगी।
    जिसमे 28 विदेशी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले नीलामी चार फरवरी को होनी थी लेकिन अनुराग ठाकुर और अजय सिर्के को सुप्रीम कोर्ट के उनके पड़ से हटाने के फैसले के बाद इसमें बदलाव किया गया। नीलामी के लिए अभी तक 850 खिलाड़ियो ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। आगामी संस्करण के लिए फ्रेंचाइजी के पास कुल 143.33 करोड़ रुपए की धनराशि होगी।
    एक टीम में नौ विदेशी खिलाड़ी सहित 27 खिलाड़ी शामिल किये जा सकते हैं। किंग्स इलेवन  पंजाब के पास सर्वाधिक 23.35 करोड़ रुपए की धनराशि हैं। दिल्ली 23.1 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    No comments:

    Post a Comment