फिल्म ‘बाहुबली’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली अब एक और बड़ी फिल्म का निर्माण करने जा रहे है जो एक बहुत बड़े बजट की फिल्म होगी। इस फिल्म का नाम ‘महाभारत’ रखा गया हैं।
एस. एस. राजामौली अपनी नयी फिल्म को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर उतारने जा रहे हैं। ये फिल्म राजामौली का ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा हैं। ‘महाभारत’ का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ा बजट हैं। ये फिल्म अगले वर्ष 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।
इस फिल्म को लेकर ताजा खबर आयी है कि महाभारत में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और साउथ फिल्म्स इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत और मोहनलाल भी नजर आएंगे। ये तीनो स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि ‘बाहुबली’ की बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद फैंस सीक्वल फिल्म ‘बाहुबली 2’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘बाहुबली 2’ अप्रैल में 28 तारीख को रिलीज के लिए तैयार हैं।

No comments:
Post a Comment