• February 01, 2017

    मनवीर की भाभी Manveer और Nitibha की शादी नहीं चाहती

    मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर अब आदमी नहीं रहे वे अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं।  इन दिनों वह सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं।
    गौरतलब है कि मनवीर और नीतिभा बिग बॉस के घर में अच्छे दोस्त बन गए थे और उनकी इस दोस्ती ने तो बाहर रिलेशनशिप का नाम ले लिया। कुछ लोग तो बाहर नीतिभा को भाभी बुलाने लगे। मनवीर और नितिभा के फैन्स ने तो दोनों का ‘नितवीर’ नाम ही रख दिया।
    लेकिन आपको बता दें कि मनवीर और नीतिभा की जोड़ी मनवीर की भाभी को केवल दोस्ती तक पसंद है लेकिन दोस्ती से आगे वह वह इन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं चाहती हैं।
    मनवीर की भाभी को नितिभा पसंद नहीं आई, तभी तो हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनवीर की भाभी ने कहा कि उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो सिंपल हो और घरवालों का सम्मान करें। उन्होंने कहा, ‘हमें घरेलू बहू चाहिए, नितिभा जैसी लड़की नहीं। नितिभा बिल्कुल भी घरेलू नहीं है।’

    No comments:

    Post a Comment