• February 17, 2017

    अपने पिता के हत्यारे की तलाश करेंगे Ranbir Kapoor

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर जासूस बनकर अपने पिता के हत्यारे की तलाश करेंगे। इस केस के दौरान वह दुनियां भर में घूमते नजर आएंगे।
    फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ लीड रोल में है, फिल्म में रणबीर की मुलाकात के पढ़ाकू लड़की से होती हैं जो इस मिशन में उनकी मदद करती हैं।
    आपको बता दें की ये फिल्म रे लीज के लिए काफी लंबे समय से अटकी पड़ी हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज के लिए ७ अप्रैल डेट तय हुई थी लेकिन एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट टल गयी हैं। क्योंकि इस दिन राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ रिलीज हो रही हैं।

    No comments:

    Post a Comment