• February 21, 2017

    Salman Khan अब ‘Being Human’ साइकिल बाजार में उतारेंगे

    बॉलीवुड सुल्तान, सलमान खान अपने बीईंग ह्यूमन ब्रांड में कपड़े और जेवरो को लॉन्च करने के बाद अब साइकिल भी बाजार में उतारने वाले हैं। यह एक इलेक्ट्रिक साइकिल होगी। बता दें कि इस साइकिल को चलाने में आपको ज्यादा पैडल मारने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। साइकिल का एक पैडल मारने से साइकिल चल पड़ेगी तो दूसरी में ऑटोमैटिक पैडल भी होंगे।
    इन साइकिलों में रिचार्जेबल बैटरी लगेगी। साइकिलों को जल्द ही सलमान लॉन्च करने वाले हैं। खबर है कि सलमान इस साइकिल की ऐसी कीमत तय करने में लगे है ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकें।

    No comments:

    Post a Comment